Lokayukta Action : मध्यप्रदेश। लोकायुक्त द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। इस बार निगम का सफाई दरोगा रिश्वत लेते ट्रेप किया गया है। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त की कार्यवाही तब हुई जब सफाई दरोगा प्रार्थी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।
जानकारी के अनुसार, मनोज चौहान नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी। जिसके अनुसार एक ट्रैक्टर, C- 21 मॉल का मलबा साइट पर डालने के लिए 500 रुपए रोजाना किराए पर लगाया था। 24 सितंबर को इंदौर में निगम जोन क्रमांक 22 के दरोगा गोपाल पटोना और भरत मुराड़िया सुपरवाइजर ने थर्ड आई कंपनी के ट्रैक्टर पकड़ लिया था। इसके बाद फरियादी से ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत लेकर फरियादी लोकायुक्त पहुंचा। इसके बाद लोकायुक्त ने 25 सितंबर को दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत लेते समय निगम कर्मचारी ने ट्रैक्टर चालक से कहा था कि, ‘उन्हें भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी।’