Mahakaushal Tines

Ravana Dahan 2025 : आंधी – तूफान के आगे धराशाही हुआ रावण, यहीं ब्राह्मण समाज ने किया था विरोध

Ujjain Ravana Dahan 2025

Ujjain Ravana Dahan 2025 : मध्यप्रदेश। दिन भर से चले आ रहे ड्रामा का अंत आंधी और तूफ़ान ने कर दिया। उज्जैन में ब्राह्मण समाज के लोग रावण का पुतला न जलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शाम को जब रावण दहन की बारी आई तो इतनी तेज आंधी – तूफान आया कि, लंकापति रावण का पुतला धराशाही हो गया।

मामला उज्जैन के लाला अमरनाथ स्मृति दशहरा मैदान का है। यहां रावण का विशाल पुतला जलने के लिए तैयार था लेकिन तभी कुछ ऐसा हो गया कि, सभी चौंक गए। जब रावण का पुतला धारशाही हुआ तो लोग घबरा भी गए। लिहाजा कुछ कलाकारों को मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि, लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

रावण का 50 फीट ऊंचा पुतला मैदान के बीचों-बीच खड़ा किया गया था। यहां सुबह ब्राह्मण समाज के लोगों ने काली मटकी फोड़कर प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि, रावण का पुतला जलना शास्त्र सम्मत नहीं है। इसके बाद यहां दोपहर से तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद रावण का पुतला जल गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर