EOW Trap Action : इंदौर। EOW की टीम ने भ्रष्टाचारी अधिकारी – कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो की टीम ने सहायक राजस्व अधिकारी और बिल कलेक्टर को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है।
इस संबंध में EOW की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता संतोष सिलावट पिता श्री हरि सिलावट, निवासी गीता नगर इंदौर द्वारा दिनांक 01/10/2025 को पुलिस अधीक्षक, EOW इंदौर को शिकायत की गई थी कि, आवेदक का गोदाम निगम के राजस्व अधिकारी द्वारा नोटिस चस्पा किया जाकर सील कर दिया गया था। उक्त सील गोदाम को खोलने हेतु पुनीत अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी नगर पालिका निगम झोन-19, एवं रोहित साबले, प्रभारी बिल कलेक्टर, राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम, झोन क्रमांक 19 द्वारा राशि रूपये 50,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई।
आरोपी उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए EOW इंदौर द्वारा अरोपी पुनीत अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी नगर पालिका निगम झोन-19, एवं रोहित साबले, प्रभारी बिल कलेक्टर, राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम, झोन क्रमांक 19 के विरूद्ध कार्यवाही की रणनीति तैयार कर विशेष दल का गठन किया गया। सूचना में पुष्टिकारक साक्ष्य उपलब्ध होने से ट्रैप टीम को कार्यवाही हेतु दल रवाना किया गया।
मौके पर कार्यवाही शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने के उपरांत पूर्व से तय संकेत दिखा कर EOW इंदौर की टीम को सूचित किया गया जिस पर तत्काल टीम द्वारा दोनो आरोपियों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों हिरासत में लिया गया है।
एफआईआर आरोपी द्वारा शासकीय कार्य करने के एवज में रिश्वत मांगने एवं लेने के तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्य होने तथा मौके पर रंगे हाथों पकड़े जाने के साक्ष्य के आधार पर धारा 7 भ्रनिअ एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।