MP News: बालाघाट के बैगा अंचल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, मृत बच्चों के परिवारों को 2 लाख की सहायता
MP News: बालाघाट के बैगा अंचल में पिछले ढाई महीने से फैली बीमारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्राम कोरका और बोनदारी पहुंचे।
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा अंचल में इन दिनों बीमारी का भारी प्रकोप है. पिछले ढाई महीने से इस इलाके के लोग गंभीर बीमारी की चपेट में हैं. इस संकट के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बीमारी से प्रभावित गांवों में पहुंचे. उन्होंने बिरसा विकासखंड के बैगा बाहुल्य ग्राम कोरका और बोनदारी का दौरा किया. एक सभा मंच पर मंत्रियों, विधायकों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के संबंध में जानकारी ली और पोषण आहार की स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायकों ने उन्हें वनाधिकार पट्टों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।
पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित परिवारों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने बीमार बैगा परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना. ग्रामीणों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ की स्थिति भी जानी. इस संवेदनशील दौरे के दौरान बैगा बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी. मुख्यमंत्री ने भी संकट की इस घड़ी में बहनों को हर संभव मदद देने का पूरा भरोसा दिया.
नक्सल प्रभावित होने से पिछड़ा क्षेत्र
दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के पिछड़ेपन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि यह बैगा अंचल लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है. इसी कारण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए और बुनियादी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंच सकीं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब सरकार इस अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम करेगी.
मृतक बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
मुख्यमंत्री ने बीमारी के कारण जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.
आदिवासी बहनों ने बांधी राखी
इस दौरान आदिवासी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री और मंत्री इस कोर आदिवासी क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलियों ने एक मंत्री की हत्या कर दी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवादी आंदोलन को समाप्त किया गया है।
नक्सल प्रभावित होने से पिछड़ा क्षेत्र
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के पिछड़ेपन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि यह बैगा अंचल लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है. इसी कारण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए और बुनियादी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंच सकीं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब सरकार इस अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम करेगी.
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, सांसद भारती पारधी, विधायक संजय उइके, गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, मधु भगत, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगतसिंह नेताम, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य मौसम बिसेन, पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे और गौरीशंकर बिसेन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

