Mahakaushal Tines

Bhopal News : झीलों की नगरी में लीजिए शिकारा का लुफ्त, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Bhopal News : झीलों की नगरी में लीजिए शिकारा का लुफ्त, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Bhopal News : भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब को अब कश्मीर की डल झील जैसा लुक मिल गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोट क्लब से 20 खूबसूरत शिकारों को हरी झंडी दिखाई और खुद शिकारा में बैठकर सवारी का लुत्फ भी लिया। अब आम लोग सिर्फ 150 रुपये (अनुमानित) में शिकारा की सैर कर सकेंगे।

बोट क्लब पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

NGT की रोक के बाद नया विकल्प (Bhopal News)

NGT ने 12 सितंबर को क्रूज और मोटर बोट पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इसके बाद से ‘लेक प्रिंसेस’ क्रूज और ‘जलपरी’ मोटरबोट बंद पड़ी थीं। पर्यटक और स्थानीय लोग काफी मायूस थे। अब नगर निगम ने पहले एक शिकारा को ट्रायल के तौर पर चलाया था, उसकी सफलता के बाद एक साथ 20 शिकारे उतारे गए हैं।

कितना किराया, कितनी दूर तक? (Bhopal News)

शिकारा सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। प्रति व्यक्ति करीब ₹150 (अंतिम किराया जल्द तय होगा) एक राउंड 2.3 किलोमीटर का होगा। बीच में बड़े तालाब के टापू के करीब तक जाएंगे।

शिकारा लकड़ी का बना होता है, जिसे रंग-बिरंगे कुशन और छतरी से सजाया जाता है। चालक पीछे खड़े होकर चप्पू से चलाता है। एक शिकारे में 6-8 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “भोपाल की खूबसूरती को और निखारने के लिए यह कदम उठाया गया है। कश्मीर जाने की जरूरत नहीं, अब भोपाल में ही डल झील का मजा मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर