Mahakaushal Times

MP NEWS : ट्रेन में मारपीट मामले में सीटीआई निलंबित, अलग घटना में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमला

MP NEWS : जबलपुर। मध्यप्रदेश में रेलवे व्यवस्था से जुड़े दो गंभीर घटनाक्रम सामने आए हैं। पहली घटना ट्रेन में खानपान की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद से संबंधित है जिसमें जांच के बाद सीटीआई को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं दूसरी घटना में रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर सार्वजनिक स्थान पर चाकू से हमला किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

विजय शाह विवाद सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा बोले मंत्री पद से हाथ धोना पड़ेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा पटना एक्सप्रेस के एम-2 कोच में खानपान की सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। यह घटना नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है।

ड्यूटी पर तैनात सीटीआई भगवान सिंह ठाकुर ने पेंट्री कार में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर आपत्ति दर्ज की थी। इस दौरान पेंट्री कार मैनेजर अंशु सिंह के साथ विवाद बढ़ गया जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया।

घटना की शिकायत के बाद जबलपुर जीआरपी द्वारा मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। जांच में डिप्टी सीटीआई भगवान सिंह ठाकुर को दोषी पाया गया जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वहीं पेंट्री कार संचालक मैनेजर अंशु सिंह पर भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और मर्यादित आचरण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जबलपुर सर्राफा बाजार का विश्लेषण: 40 हजार की कीमत फिर भी कम डिमांड, क्या 9 कैरेट सोना सिर्फ एक दिखावा है?

इधर एक अन्य घटना में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बाजार क्षेत्र स्थित विधा मार्केट में हुई जहां अज्ञात आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हमले में घायल सीनियर सेक्शन इंजीनियर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर