Mahakaushal Tines

Jabalpur News : मदन महल स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आए दो की मौत

Jabalpur News : मदन महल स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन पर बड़ी दुर्घटना हो गई। नरसिंहपुर से ट्रेन पकड़ने आए एक परिवार के 5 सदस्यों को मालगाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पुष्पा सोनी नाम की एक महिला और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी को फौरन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा (Jabalpur News) : 

पुलिस और जीआरपी की शुरुआती जांच के मुताबिक, नरसिंहपुर जिले के दादा महाराज मंदिर इलाके से शिवानी पटेल, नन्ही बाई, पुष्पा सोनी, चार साल की रीति पटेल, दो साल का इंद्रजीत पटेल और एक अन्य चार साल का बच्चा शनिवार रात को मदन महल स्टेशन पहुंचे। ये लोग अपनी अगली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर 1 से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के चक्कर में उन्होंने सीढ़ियों या फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की बजाय सीधे ट्रैक क्रॉस करना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही ये लोग ट्रैक पर उतरे, उसी पल तेज रफ्तार से एक मालगाड़ी आ धमकी। अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे, लेकिन महिलाएं बच्चों को थामे हुए थीं, सो बच नहीं पाईं। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक तो लगा दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और घायलों को ट्रैक से खींचकर बाहर निकाला। फिर एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा।

सुरक्षा चूक ने लिया इतना बड़ा रूप (Jabalpur News)

यह हादसा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि उस वक्त प्लेटफॉर्म पर न तो रेलवे गार्ड थे और न ही कोई सुरक्षाकर्मी। अगर कोई स्टाफ मौजूद होता, तो शायद यात्रियों को ट्रैक पार करने से रोक लेता और ये सब टल जाता। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज मौजूद है, लेकिन लोग अक्सर शॉर्टकट लेते हैं, जो जानलेवा साबित हो रहा है। अभी घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, दो छोटे बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर