Mahakaushal Tines

MP SIR : उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

MP Politics : Umang Singhar

MP SIR : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर चुनाव आयोग की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर खिलवाड़ कर रहा है, जिससे मध्य प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों में हास्यास्पद स्थिति बन गई है।

2003 की सूची पर सर्वे, परिसीमन को नजरअंदाज (MP SIR)

सिंघार ने कहा कि चुनाव आयोग 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर एसआईआर करा रहा है, लेकिन यह भूल गया कि 2008 में नई विधानसभाएं गठित हुई थीं। 2003 में पुरानी विधानसभा थी और मतदाता सूची परिसीमन से पहले की थी। अब परिसीमन के बाद की व्यवस्था में पुरानी सूची का सर्वे कराना गलत है।

उन्होंने आगे कहा, “यह मध्य प्रदेश समेत पूरे देश और 12 राज्यों में एक बड़ी मजाकिया और हास्यास्पद स्थिति बन गई है। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर खिलवाड़ कर रहा है।”

कांग्रेस की बैठक और शिकायत की तैयारी (MP SIR)

बुधवार को एमपी कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर एक बैठक की थी। मीटिंग के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि आयोग निष्पक्ष होकर एसआईआर करवाए। उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमीशन की वोटर लिस्ट में सर्च का ऑप्शन नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने इसकी समीक्षा की है और चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

कांग्रेस का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और इससे मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका बढ़ रही है। पार्टी ने मांग की है कि प्रक्रिया को तुरंत सुधारा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर