Mahakaushal Times

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कागजों में दो बार रिटायर किए गए चौकीदार को फिर मिली नौकरी

ग्वालियर । ग्वालियर खंडपीठ में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने वन विभाग के एक विवादित और प्रशासनिक मनमानेपन से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने एक दैनिक वेतनभोगी चौकीदार को राहत देते हुए उसके पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है और विभाग द्वारा जारी दो अलग-अलग रिटायरमेंट आदेशों को पूरी तरह […]

शादी समारोह में हत्या केस: ग्वालियर में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

ग्वालियर । ग्वालियर जिले के सिंधिया नगर स्थित “गड्ढे वाला मोहल्ला” में वर्ष 2024 में हुए चर्चित सोनू आदिवासी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अठारहवें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पारस कुमार जैन की अदालत ने मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ […]

पानी, नमी और फटने से सुरक्षित होंगे नए बैंक नोट, प्लास्टिक करेंसी को लेकर भारत में नई पहल तेज

नई दिल्ली । भारत की मौद्रिक प्रणाली में एक बड़े बदलाव की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है, जहां भारतीय रिजर्व बैंक देश में प्लास्टिक आधारित बैंक नोटों को शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। यह कदम करीब 14 साल पुराने प्रस्ताव को फिर से सक्रिय करने के रूप में देखा […]

ग्वालियर में दर्दनाक सुसाइड: भाई को वीडियो कॉल कर युवक ने खुद को मारी गोली

ग्वालियर । ग्वालियर शहर के डफरीन सराय इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उस समय सनसनी फैल गई जब नगर निगम में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत युवक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान […]

20 जून से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, संगठन और सरकार में व्यापक बदलाव की तैयारी तेज

नई दिल्ली । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 20 जून से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। यह बदलाव सरकार के नए कार्यकाल की रणनीतिक दिशा तय करने […]

चितौली गांव शोक में डूबा: भजन-कीर्तन के बीच किसान की सर्पदंश से मौत

ग्वालियर । ग्वालियर जिले के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भागवत कथा में भजन-कीर्तन कर रहे एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। […]

लापता बच्ची की मौत का रहस्य: नदी किनारे मिला शव, हत्या की आशंका तेज

ग्वालियर । ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्षीय 5वीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पांच दिन से लापता बच्ची का शव शुक्रवार रात भिंड जिले के मौ क्षेत्र में सिंध नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि शव […]

कान्हा टाइगर रिजर्व मामला: बाघों की मौतों पर हाईकोर्ट ने मांगा विस्तृत जवाब

जबलपुर । मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बाघों की लगातार हो रही मौतों का मामला अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA), राज्य सरकार और वन विभाग सहित छह पक्षों को […]

हिरासत में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस थानों में CCTV को लेकर निर्देश

जबलपुर । छतरपुर जिले में पुलिस हिरासत में हुई चार संदिग्ध मौतों के मामले ने अब न्यायिक स्तर पर गंभीर मोड़ ले लिया है। जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस पूरे प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। खजुराहो निवासी समाजसेवी पीयूष दीक्षित द्वारा दायर […]

जबलपुर में 12 किलो का जिंदा बम मिला, मकान निर्माण के दौरान मचा हड़कंप

जबलपुर । जबलपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित ग्राम गदेरी में मकान निर्माण के दौरान जमीन के अंदर एक जिंदा बम मिलने का मामला सामने आया। यह घटना शुक्रवार शाम की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों […]