Mahakaushal Times

14 साल बाद मांगी गई ₹3.33 लाख की वसूली, ट्रिब्यूनल ने मांगा जवाब

जबलपुर। जबलपुर की 91 वर्षीय श्यामा देवी झा को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) से बड़ी राहत मिली है। अधिकरण ने उनकी पारिवारिक पेंशन से की जा रही 3.33 लाख रुपए की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है। आयुध निर्माणी विभाग ने कथित अधिक पेंशन भुगतान का हवाला देते हुए यह राशि वापस लेने का […]

फर्जी बैंक खाता और किसान सदस्य दिखाकर लाखों की सरकारी राशि हड़पी

जबलपुर । जबलपुर में सरकारी योजनाओं में सेंध लगाकर लाखों रुपए की राशि हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कृषि विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि रायसेन जिले की बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी ने फर्जी बैंक खाता, नकली किसान सदस्य और नियम विरुद्ध नियुक्तियों के जरिए सरकारी खजाने से 39.67 लाख रुपए हासिल […]

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर फैसले को लेकर बाजार की निगाहें टिकीं, महंगाई और वैश्विक तनाव बना मुख्य फोकस

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो गई है, जिसमें देश की मौद्रिक नीति की दिशा तय करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कई प्रकार की चुनौतियों से गुजर […]

अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के बावजूद कीमती धातुओं में गिरावट, MCX पर चांदी 1,300 रुपए तक फिसली

नई दिल्ली । वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कीमती धातुओं के बाजार में बुधवार को कमजोरी का रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता जरूर बढ़ाई है, लेकिन इसका सीधा फायदा सोने और चांदी को नहीं मिल सका। इसके विपरीत घरेलू वायदा बाजार […]

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिला बूस्ट: मई में सेवा क्षेत्र में मजबूत विस्तार, विदेशी मांग और नए कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सेवा क्षेत्र से एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। नए कारोबार में लगातार बढ़ोतरी और डिजिटल, आईटी, ई-कॉमर्स तथा लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते मई में भारत के सेवा क्षेत्र का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) बढ़कर 59.8 पर पहुंच गया है, जो अप्रैल में 58.8 था। […]

बुधवार को महाकाल मंदिर में दिव्यता का अद्भुत नजारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उज्जैन । धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी का पूजन किया गया। स्वस्तिवाचन और विधिवत अनुमति के बाद गर्भगृह के द्वार खोले गए। पुजारियों ने बाबा महाकाल का पूर्व शृंगार उतारकर वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन की प्रक्रिया प्रारंभ की। पंचामृत […]

भगवान के चित्र वाले दुपट्टे को लेकर विवाद, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

उज्जैन । जीतू पटवारी मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र में आयोजित किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में रुके थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान उन्हें भगवान श्री राधा-कृष्ण की तस्वीर वाला दुपट्टा भेंट करता दिखाई देता […]

भूजल संरक्षण पर फोकस, वर्षा जल संग्रहण को लेकर जागरूकता अभियान

इंदौर । इंदौर में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को गति देने के लिए नगर निगम 4 जून को विशेष वर्कशॉप आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत सुबह 11 बजे रवींद्र नाट्य ग्रह में आयोजित होगा। वर्कशॉप का उद्देश्य नागरिकों और रहवासी संगठनों को वर्षा जल संग्रहण की […]

छोटी बहन ने देखा दर्दनाक मंजर, घर में फंदे पर लटका मिला शव

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर, छोटा बांगड़दा में मंगलवार शाम एक 12 वर्षीय बच्ची राधिका अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बच्ची द्वारा दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी […]

इंदौर में क्रिकेट का महाकुंभ, आज से शुरू होगी मध्य प्रदेश प्रीमियम लीग

इंदौर। इंदौर में पहली बार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) का आयोजन होने जा रहा है। पिछले दो सफल सीजन के बाद यह टूर्नामेंट अब प्रदेश क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। इस लीग ने कई खिलाड़ियों को पहचान दिलाई है, जिनमें से कई खिलाड़ी आगे चलकर Indian Premier League (IPL) तक पहुंचे […]