यह शो भारतीय वर्जन के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे Squid Game-स्टाइल कॉन्सेप्ट पर आधारित बताया जा रहा है, जहां कंटेस्टेंट्स को एक भव्य पैलेस में रहकर खतरनाक और रोमांचक टास्क खेलने होंगे।
The 50 में शामिल Splitsvilla के 6 सितारे
Arbaz Patel
Splitsvilla X5 से पहचान बनाने वाले अरबाज पटेल The 50 में अपनी गर्लफ्रेंड निकी तंबोली के साथ नजर आएंगे। Splitsvilla के बाद वे Bigg Boss Marathi 5 और Rise And Fall जैसे शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं।
Digvijay Rathee
Splitsvilla X5 में ‘मास्टरमाइंड’ के नाम से मशहूर दिग्विजय राठी अब The 50 के पैलेस में एंट्री लेने जा रहे हैं। वे इससे पहले Bigg Boss 18 में भी नजर आ चुके हैं।
Divya Agarwal
Splitsvilla 10 में प्रियंक शर्मा के साथ जोड़ी बनाने वाली दिव्या अग्रवाल, Bigg Boss OTT 1 की विनर रह चुकी हैं। अब दिव्या The 50 में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के साथ गेम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Hamid Barkzi
Roadies Revolution और Splitsvilla X4 के विनर हामिद बरकज़ी भी The 50 का हिस्सा होंगे। टास्क परफॉर्मेंस और स्ट्रैटेजी में माहिर हामिद से शो में बड़ी उम्मीदें हैं।
Prince Narula
रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ The 50 में नजर आएंगे। प्रिंस Roadies X2, Splitsvilla 8, Bigg Boss 9 और Nach Baliye 9 के विनर रह चुके हैं।