Mahakaushal Tines

Jabalpur News : छेड़छाड़ की घटना पर बवाल, दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर भी पथराव

Jabalpur News : जबलपुर. शहर में छेड़छाड़ की घटना को लेकर बवाल हो गया, जिसमें दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर झड़प हुई. जब घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हो गया. हालांकि पुलिस जैसे-तैसे आरोपी युवक को पकडक़र थाने लाई और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां जेल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार शहर के बाबा टोला इलाके की है. शनिवार की शाम एक नाबालिग छात्रा अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी, इस दौरान रास्ते में समीर अंसारी उर्फ बब्लू खटीक ने उसका रास्ता रोक लिया. जबरन बात करने की कोशिश की. जैसे-तैसे किशोरी अपने घर पहुंची.
परिजनों को बताई आप बीती
घटना के बाद घर पहुंची छात्रा ने अपने परिजन को आपबीती सुनाई. इसके बाद किशोरी के परिजन समीर के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा और अफरा तफरी मच गई.
पुलिस पर भी पथराव
घटना की सूचना मिलते ही चार थाने हनुमानताल, घमापुर, बेलबाग और गोहलपुर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने हालातों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया. मशक्कत के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को तितर बितर किया और आरोपी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया.
घटना के बाद थाने पहुंचे लोग
इधर इस घटना के बाद बाबा टोला के लोग हनुमानताल थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया. लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम शराब, जुआं और स्मैक का कारोबार चल रहा है. पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इन लोगों के हौंसले बुलंद हैं.
आरोपी को जेल भेजा
इधर गिरफ्तार आरोपी को आज रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. एएसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी मोहम्मद समीर अंसारी के खिलाफ धारा 75, 81 बीएनएस और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर