Mahakaushal Times

एलन मस्क का मास्टरस्ट्रोक, अब सोशल मीडिया पर ही आएगी सैलरी!



वाशिंगटन। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ऐप पर आप दुनिया भर की खबरें पढ़ते हैं उसी ऐप से अपने दोस्तों को पैसा भेज सकेंगे या अपनी ग्रोसरी का पेमेंट कर सकेंगे? दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने जिस एवरीथिंग ऐप का सपना ट्विटर खरीदते समय देखा था, वह अब हकीकत बनने जा रहा है. मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया फीचर X Money लाने जा रहे हैं.
Visa जैसी दिग्गज कंपनी के साथ हाथ मिलाकर मस्क ने साबित कर दिया है कि X अब केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक फाइनेंशियल पावरहाउस बनने की राह पर है. अगले महीने से शुरू हो रहे इसके पब्लिक एक्सेस के साथ ही डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है.
क्या है X Money?
X Money एक इन-ऐप पेमेंट सिस्टम है. यानी अब आपको पैसे भेजने या पेमेंट करने के लिए X से दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी. इस सर्विस के जरिए यूजर्स एक-दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे और प्लेटफॉर्म पर ही पैसों का लेनदेन कर सकेंगे. मस्क अपने प्लेटफॉर्म X के साथ-साथ बैंकिंग और पेमेंट फीचर्स को एक ही जगह लाना चाहते हैं.
Visa के साथ मिलाया हाथ
पेमेंट सर्विस को सेफ और ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार बनाने के लिए X ने पेमेंट कंपनी Visa के साथ हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप से यह फायदा होगा कि
एवरीथिंग ऐप बनाना चाहते हैं मस्क
एलन मस्क ने 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने के बाद से ही इस प्लेटफॉर्म को चैटिंग ऐप तक सीमित नहीं रखना चाहते थे. वे इसे चीन के वीचैट की ही तरह बनाना चाहते हैं जहां मैसेजिंग, वीडियो, स्ट्रीमिंग और बैंकिंग सब कुछ एक ही जगह हो. X Money इसी विजन का एक हिस्सा माना जा रहा है.

X का यूजर बेस पूरी दुनिया में फैला है इसलिए X Money का आना ग्लोबल रेमिटेंस यानी विदेशों से पैसा भेजने के तरीके को भी पूरी तरह से बदल सकता है. भारत जैसे देश में जहां UPI पहले से लोकप्रिय है, X के लिए अपनी जगह बनाना चुनौतीपूर्ण होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर