फाइनल में पहुंचे थे ये खिलाड़ी
जब से शुरू हुआ था तो 50 लोग इसमें नजर आ रहे थे फिर धीरे-धीरे सब से बाहर निकलने लगे इसके बाद फिनाले में शिव ठाकरे का मिस्टर फैसु, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ के साथ मुकाबला हुआ और उन्होंने सबको मत देकर ट्रॉफी जीती। फैंस ने सोशल मीडिया पर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से सही बताया। इस जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर रियलिटी शो में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता साबित कर दी।
कितनी मिली प्राइस मनी
आपको बता दें कि, शिव ठाकरे को चमचमाती हुई द 50 की ट्रॉफी मिली लेकिन प्राइस मनी उन्हें नहीं बल्कि उनके फैन को मिली। द 50 का यही रुल था की प्राइस मनी आपको नहीं आपके फैन को मिलेगी आपको अपने फैंस के लिए इस शो को खेलना था और जितना था। इस पर शिव ठाकरे ने भी कहा, मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि मेरे किसी एक चाहने वाले को 50 लाख का इनाम मिलेगा।मैं इस समय बहुत भावुक हूं और आने वाले कल के लिए बेहद उत्साहित हूं।
जीत के बाद शिव ठाकरे
ट्रॉफी जीतने के बाद शिव ठाकरे ने कहा, ‘यह 50 का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था। मैं शिव ठाकरे का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था। एक ऐसा पहलू जो यह मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए आपको चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है। आप पूरे दिल से खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं। फिर भी जीत सकते हैं। पहले सीजन का विजेता बनना, खासकर 50 मजबूत खिलाड़ियों के बीच, एक ऐसी बात है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।