Mahakaushal Times

‘जेलर 2’ अपडेट: रजनीकांत, शाहरुख खान, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती की जबरदस्त स्टारकास्ट


नई दिल्ली: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल यानी ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. इस अपकमिंग फिल्म को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जेलर 2’ में रजनीकांत का आमना-सामना बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से होने वाला है. दोनों दिग्गज एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन में साथ नजर आ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

फिल्म में रजनीकांत अपने आइकॉनिक किरदार मुथुवेल पांडियन यानी ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में लौटेंगे, वहीं शाहरुख खान को एक्सटेंडेड कैमियो के लिए अप्रोच किया गया है. कहा जा रहा है कि यह सीन चंडीगढ़ की एक फैक्ट्री में बड़े स्तर पर फिल्माया जाएगा. फैंस के बीच इस खबर ने उत्साह की लहर दौड़ा दी है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब रजनीकांत और शाहरुख खान एक ही फ्रेम में नजर आएंगे.

फिल्म की स्टारकास्ट को और भी भव्य बनाया गया है. मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, शिवा राजकुमार और रम्या कृष्णन जैसी बड़ी हस्तियां भी फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं. इसके अलावा एसजे सूर्या, योगी बाबू और मिर्ना भी फिल्म में नजर आएंगे, जबकि विजय सेतुपति एक खास कैमियो कर सकते हैं.

‘जेलर 2’ के निर्माता कलानिधि मारन हैं और यह सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है. तकनीकी टीम में पहले की तरह अनिरुद्ध रविचंदर संगीत के लिए, विजय कार्तिक कन्नन सिनेमैटोग्राफर के तौर पर और आर निर्मल एडिटर के रूप में शामिल हैं. फिल्म की टीम ने इस साल की शुरुआत में कोच्चि में एक अहम शूटिंग शेड्यूल पूरा किया, जिसमें कई बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए. रजनीकांत की मौजूदगी ने सेट पर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं.

फिल्म की पैन-इंडिया अपील बढ़ाने के लिए शाहरुख खान का कैमियो और मोहनलाल सहित अन्य दिग्गज कलाकारों का होना ‘जेलर 2’ को साल की सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Jailer 2, Rajinikanth, Shah Rukh Khan, Mohanlal, Mithun Chakraborty, Pan-India Film, High-Octane Action, Tamil Cinema, Bollywood Cameo, Sun Pictures

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर