Mahakaushal Tines

MP Viral Video : धर्म का नाश हो, कांग्रेस का सत्यानाश हो…BJP नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का अजीब बयान

MP Viral Video

MP Viral Video : मध्यप्रदेश। धर्म का नाश हो, कांग्रेस का सत्यानाश हो…यह कहते हुए उज्जैन भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संजय अग्रवाल कार्यालय में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह अजीब बयान दे दिया।

उज्जैन भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जब यह बयान दिया तो भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें टोका। जब उन्हें टोका गया तो वे थोड़ी देर रुके और कहा कि, जो काम करता है उससे गलती हो ही जाती है।

दरअसल, भाजपा के जिला नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष भी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के सामने उन्होंने जोश जोश में गलत नारा लगा दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है जबकि संजय अग्रवाल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर