शुरुआत खराब, फिर ग्रीन-हैलीडे की ऐतिहासिक साझेदारी
टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शुरुआती ओवरों में दबदबा बनाया और न्यूजीलैंड को सिर्फ 3 रन पर 3 झटके दे दिए। लेकिन इसके बाद मैडी ग्रीन और ब्रूकी हैलीडे ने शानदार वापसी कराई। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 211 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। हैलीडे 98 रन बनाकर शतक से चूक गईं, लेकिन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 141* रन की नाबाद पारी खेली और टीम को 306/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
307 रन के लक्ष्य के आगे झुकी दक्षिण अफ्रीका
307 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 69 रन बनाए, जबकि एनेरी डर्कसेन (47), क्योले ट्रायन (29) और तंजिमव ब्रिट्स (25) ने भी संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
रोजमेरी मैयर का घातक स्पेल
न्यूजीलैंड की जीत में गेंदबाज रोजमेरी मैयर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 9.1 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए, जबकि जेस केर, केली नाइट और नैंसी पटेल को 1-1 सफलता मिली।
ग्रीन बनीं मैच और सीरीज की हीरो
141 रन की शानदार पारी खेलने वाली मैडी ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने पूरी सीरीज में 239 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया।