MP News : मध्यप्रदेश। बालाघाट में मुख्यमंत्री यादव के कार्यक्रम का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया। बुधवार को सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम यहां प्रस्तावित था। इसके पहले कांग्रेस के कार्यकर्त्ता यहां पहुंचे और काले झंडे दिखाकर विरोध किया।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, लाड़ली बहना को तीन हजार और किसानों को 3100 रुपए धान का समर्थन मूल्य न देकर सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है।
पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीएम मोहन यादव का आज कृषि उपज मंडी कटंगी में कार्यक्रम आयोजित है।