Mahakaushal Times

Indore Crime News : प्रॉपर्टी कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, फिल्मीस्टाइल में किया था मर्डर प्लान

MP Crime News

Indore Crime News : इंदौर, मध्यप्रदेश। एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां प्रॉपर्टी कारोबारी को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है लेकिन फुटेज के आधार पर माना जा रहा है कि, बदमाशों ने इसके लिए लम्बे समय से प्लान बना रखा था। इंदौर की इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घायल प्रॉपर्टी कारोबारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

पीड़ित की पहचान प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज नागर के रूप में हुई है। वह लसूड़िया क्षेत्र के सनसिटी में किसी से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक में सवार बदमाश हेलमेट पहनकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। मनोज नागर के हाथ और पेट में गोली लगी है।

फायरिंग क्यों हुई और किसने की इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। होश आने पर पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी कारोबारी का बयान दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर