Mahakaushal Times

इंदौर में 200 फीट ऊपर टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी के वादे के बाद ही उतरा


जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार सुबह एक युवक ने प्रेमिका से शादी की जिद में हाईटेंशन लाइन के करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। वह तब तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाकर शादी के लिए हामी नहीं भरवाई गई।

जानकारी के मुताबिक मैहर निवासी रतन कोरी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। मंगलवार को वह सिहोरा के गंजताल गांव पहुंचा और एक बार फिर शादी की बात रखी। मना किए जाने पर वह नाराज होकर पास ही लगे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ऊपर से वह लगातार चिल्लाता रहा कि जब तक उसकी प्रेमिका खुद आकर शादी के लिए सहमति नहीं देगी वह नीचे नहीं उतरेगा।

गांव में हड़कंप पुलिस ने संभाला मोर्चा

टावर पर युवक को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि युवक का प्रेम संबंध अपनी मुंहबोली बहन की ननंद से था। पारिवारिक कार्यक्रमों में मुलाकात के दौरान दोनों करीब आए और करीब एक साल पहले उनका रिश्ता प्रेम में बदल गया।

3 घंटे तक चला ड्रामा फिर उतरा युवक
करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका ने सबके सामने शादी का वादा किया जिसके बाद रतन टावर से नीचे उतर गया। नीचे आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर समझाइश दी और बाद में परिवार के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर