Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश। राज्य की बहुचर्चित लाड़ली बहना योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ने वाली है। यह राशि कब और कितनी बढ़ेगी इसे लेकर कई लोग कन्फ्यूज हैं।
जिन लोगों को कन्फ्यूज हैं उन्हें बता दें कि, इस बार यानी अक्टूबर में लाड़ली बहना योजना के तहत 29वीं किश्त महिलाओं के खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार ने ऐसे तो यह राशि 3000 तक करने की घोषणा की थी लेकिन फ़िलहाल महिलाओं को 1250 रुपए मिल रहे हैं। विपक्ष द्वारा सरकार से लगातार इस मसले पर सवाल किए जा रहे थे। कांग्रेस ने तो आन्दोलन की भी बात कही थी। जिसके बाद सरकार ने यह राशि बढ़ाने का निर्णय लिया।
इस तरह अब अक्टूबर में महिलाओं के खातों में 1250 रुपए नहीं बल्कि 1500 रुपए आएंगे। सीएम मोहन यादव ने दीवाली के बाद यानि भाई दूज के दिन लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाये जाने की घोषणा की थी।
यह राशि 2028 तक 3000 करने की बात सरकार द्वारा कही गई है। हालांकि नए हितग्राहियों का पंजीकरण रुका हुआ है और ऐसी महिलाएं जो 60 साल की हो चुकी हैं उनका नाम इस सूची से हटाया जा रहा है।