Mahakaushal Tines

MP Breaking News : डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर डैम में कूद गए माता – पिता, चौंकाने वाला मामला आया सामने

Betul News

MP Breaking News : मध्यप्रदेश। बैतूल जिले के मुलताई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर माता – पिता डैम में कूद गए। राह से गुजरने वाले लोगों ने जब देखा तो बच्चे को गोद में लिया और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार महिला का शव गोतखोरों को मिल गया है जबकि बच्चे के पिता की तलाश जारी है। दोनों की पहचान रोशनी (22) और शुभम करदाते (25) के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ समय पूर्व प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। शनिवार को भी दोनों की लड़ाई हुई।

शनिवार सुबह करीब 9 – 10 बजे दोनों ने अपने बच्चे को सड़क के किनारे छोड़ दिया और बुकाखेड़ी बांध में एक साथ छलांग लगा ली। एक व्यक्ति ने दोनों को डैम में कूदते हुए देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

अब तक झगड़े की वजह पता नहीं चली है लेकिन परिजनों का कहना है कि, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर