Mahakaushal Tines

MP News : दिग्विजय सिंह के दौरे पर महिलाओं और व्यापारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने पूर्व सीएम को आगे जाने से रोका

Digvijay Singh

MP News :  मध्यप्रदेश। इंदौर के शीतलामाता बाजार में शनिवार को माहौल कुछ गरम था। जानकारी के अनुसार यहां पूर्व सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का दौरा प्रस्तावित था। इसके पहले ही लोगों ने विरोध – प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शीतलामाता बाजार पहुंचने के पहले विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली गई थी। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने साथ चूड़ियाँ लेकर यहां मौजूद थीं। उनका कहना था कि, दिग्विजय सिंह लव जिहाद की सोच रखते हैं। वे लव जिहाद का समर्थन करते हैं इसलिए उन्हें चूड़ियां भेंट की जाएगी। इससे उन्हें अहसास होगा कि, हम चुप नहीं बैठेंगी।

इस दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात था। अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस द्वारा दिग्विजय सिंह को शीतला माता बाजार में जाने से रोक दिया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह और पुलिस कर्मचारियों की बहस हुई। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। दूसरी ओर हिंदू संगठन ने भी भगवा ध्वज लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर