Mahakaushal Tines

Bihar Election : भाजपा के दिग्गज नेता बिहार चुनाव में उठाएंगे बड़ी जिम्मेदारी, 5 जोन में होगा काम

Bihar Election

Bihar Election : मध्यप्रदेश। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य को पांच जोन में बांटकर काम किया जाएगा। हर जोन में भाजपा के दिग्गज नेताओं को काम पर लगाया जायेगा। जानकारी के अनुसार, एमपी भाजपा के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह को इस बार बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। मिथिला और तिरहुत वे अहम भूमिका निभाएंगे।

बताया जा रहा है कि, MP भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दोनों मिलकर मिथिला और तिरहुत जोन में आने वाले करीब 12 जिलों को कवर करेंगे। इस तरह दोनों के कन्धों पर 58 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी होगी।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को सारण और चंपारण क्षेत्र का जिम्मा सौंपा गया है। इस क्षेत्र में 45 विधानसभा सीट आती है। BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद VD शर्मा को पटना और बेगूसराय की जिम्मेदारी मिलेगी।

इसके अलावा खेल मंत्री विश्वास सारंग को सिवान, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को गया, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल को खगड़िया, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को गोपालगंज, पूर्व सांसद डॉ केपी यादव को समस्तीपुर में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर