Mahakaushal Tines

मध्यप्रदेश के मजदूरों को इस राज्य में बनाया गया बंधक, वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती

मध्यप्रदेश के मजदूरों को इस राज्य में बनाया गया बंधक

Damoh News : मध्यप्रदेश। एमपी के मजदूरों को बंधक बनाने का नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, 27 आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाकर रखा गया है। ये सभी दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मौहड़ के निवासी हैं। उनका कहना है कि, भागने की कोशिश करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मजदूरों ने अपना एक वीडियो बनाया है। जिसमें वे अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहे हैं। मजदूरों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिला प्रशासन ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि, प्रशासन इन मजदूरों की वापसी के प्रयास कर रहा है।

ये सभी लोग मजदूरी करने के लिए कुछ परिवारों के साथ दलालों के माध्यम से कर्नाटक गए थे। वहां इन सभी को बीजापुर जिला में भेज दिया गया। मजदूरों का कहना है कि, उन्हें ठेकेदार द्वारा बंधक बनाकर रखा गया। इन लोगों के साथ ज्यादती करने की बात भी सामने आई है।

वीडियो में मजदूर कह रहे हैं कि, हम लोग कर्नाटक में फंसे हुए हैं। हमारे साथ मारपीट की जा रही है। घर भी नहीं आने दिया जा रहा। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर