Mahakaushal Times

Jabalpur Love Jihad Theme Pandal : नवरात्री पर चर्चा में है लव जिहाद की थीम पर बना दुर्गा पंडाल

Jabalpur Love Jihad Theme Pandal

Jabalpur Love Jihad Theme Pandal : मध्यप्रदेश। जबलपुर में यूं तो कई दुर्गा पंडाल हैं लेकिन चर्चा में है लव जिहाद की थीम पर बना दुर्गा पंडाल। यहां हिन्दू महिलाओं को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक करने के लिए स्लोगन ही नहीं लिखे गए बल्कि पूर्व में हुए केस की झाकियां भी बनाई गई है। इस पंडाल में फ्रिज में लाश और सूटकेस में सिर कटी लाश दिखाकर लोगों से अपील की गई है। एक स्लोगन जो यहां पर लिखा है वह बहुत चर्चा में है। इसमें लिखा गया है कि, लड़कियां काली या दुर्गा बनें बुर्के वाली न बनें।

यह पंडाल जबलपुर के अधारताल इलाके के जयप्रकाश नगर में है। यहां के आयोजकों ने लव जिहाद की थीम पर यह पंडाल बनाया है। जब इस पंडाल में प्रवेश करते हैं तभी यहां बड़े – बड़े अक्षरों में लिखा है कि, सभी बहनों से निवेदन है कि, ‘शेरनी बनो, दुर्गा बनो, काली बन जाओ बस बुर्के वाली न बनो। लव जिहाद का शिकार न बनो।’

इस पंडाल अलग – अलग अखबारों की कटिग भी लगाई गई है जिनमें लव जिहाद के केस का जिक्र है। सत्य घटनाओं पर आधारित झाकियों का स्वरुप यहां चर्चा का विषय बन गया है। सूटकेस और फ्रिज में महिलाओं की कटी लाशों के टुकड़े दिखाकर संदेश दिया गया है कि, अपने धर्म में प्रेम करो ताकि आपको दिल में जगह मिले फ्रिज में नहीं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर