Mahakaushal Times

सीहोर के आष्टा में सीएम का बड़ा कार्यक्रम छात्राओं से संवाद लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर


आष्टा । मध्य प्रदेश के आष्टा में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा कई मायनों में खास रहा उन्होंने यहां भव्य रोड शो किया और विभिन्न विकास कार्यों के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े ऐलान किए

सीएम का रोड शो कन्नौज रोड मंडी गेट से शुरू हुआ जहां स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सांदीपनी विद्यालय पहुंचा यहां मुख्यमंत्री ने कक्षा में जाकर छात्र छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 115 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया इनमें आंगनवाड़ी भवन निर्माण पार्वती नदी पर घाट निर्माण जावर क्षेत्र में नेवज नदी सुधार और पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं इसके साथ ही सांदीपनि विद्यालय भवन उप तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न पुलों का लोकार्पण भी किया गया

इसके अलावा 69 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिनमें सड़क निर्माण सरकारी स्कूल भवन पुलिस आवास छात्रावास और थाना भवन शामिल हैं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 96 कार्यों के साथ 54 सामुदायिक भवन और पेयजल योजना जैसे प्रोजेक्ट भी इस दौरान शुरू किए गए

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला शक्ति सम्मेलन रहा जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1836 करोड़ रुपए की राशि एक क्लिक में ट्रांसफर की इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है

मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए भावनात्मक अंदाज में कहा कि तुम्हारा भैया मोहन हमेशा तुम्हारे साथ है और हर सुख दुख में सरकार उनके साथ खड़ी है उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना के तहत करीब 55 हजार करोड़ रुपए महिलाओं को दिए जा चुके हैं राजनीतिक बयानबाजी के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार इस योजना का विरोध करता रहा है और इसे लेकर गलत बयान देता रहा है

कार्यक्रम के दौरान आष्टा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए मांग पत्र को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया कुल मिलाकर आष्टा में मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक संदेशों से भरपूर रहा जिसने क्षेत्र में नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर