Mahakaushal Tines

दशहरा पर MP के स्कूल – कॉलेज में कितने दिन की मिलेगी छुट्टी?

Dussehra Holiday

Dussehra Holiday : मध्यप्रदेश। प्रदेश भर में इस समय दशहरा की तैयारियां जोरों – शोरों पर है। जल्द ही स्कूल – कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को अवकाश मिलने वाला है। अलग – अलग राज्यों में छुट्टी की अलग – अलग व्यवस्था है। मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तरों और बैंक में काम करने वालों को भी छुट्टी का आनंद और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

इस बार महाष्टमी 30 सितंबर को है। इस दिन स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं 1 अक्टूबर को मानवमी है इसलिए सभी संस्थानों की छुट्टी रहेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इसी दिन दशहरा भी है। इस तरह स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर इस दिन भी बंद रहेंगे। इस तरह अक्टूबर की शुरुआत में लगातार अवकाश रहेगा।

इस तरह अगर आप फैमिली के साथ कुछ प्लान कर रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए है। लगातार छुट्टियों के कारण कुछ काम रुक सकते हैं लेकिन फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए आपको पूरा मौका मिलने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर