MP Breaking News : मध्यप्रदेश। एमपी के खरगोन से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, खरगोन जिले में एयरपोर्ट सीमा के पास ड्रोन जैसी कोई चीज गिरी है। जिसके बाद आसपास के लोग डर गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन हुए वायु सेना मौके पर पहुंची। इसके बाद आसमान से गिरी वास्तु को साथ लेकर चले गए।
ड्रोन जैसी वस्तु की लम्बाई करीब 10 फीट बताई जा रही है। खजुराहो एयरपोर्ट एयरस्पेस भी बंद है। बताया जा रहा है कि, यह वायु सेना का कोई सीक्रेट मिशन था।
आधिकारिक रूप से किसी के भी द्वारा अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। आधिकारिक बयान का इन्तजार है।