MP News : मध्यप्रदेश। खरगोन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े की लाश खेत के कुऐं में पड़ी मिली है। मामला जैतापुर थाने के ठीबगांब का है। प्रेमी जोड़े की आत्महत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं प्रेमी जोड़े के परिजन शोक में हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि, युवक और युवती देर रात से घर से गायब थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। दोनों की लाश मिलने की सूचना के बाद जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी।
युवक की पहचान 24 वर्षीय सत्यम धनगर और युवती की पहचान 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से दोनों के शव कुऐं से बाहर निकाल लिए। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।