Mahakaushal Tines

Ujjain Big News : मां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर नदी में गिरा

Ujjain Big News : मां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

Ujjain Big News : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माता विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। माता की मूर्ति विसर्जन करने गए 10 से अधिक लोग ट्रैक्टर सामने नदी में डूब गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मामला बड़नगर में चंबल नदी नरसिंगा का है।

बताया जा रहा है कि, कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर माता की मूर्ति विसर्जित करने गए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पुल से नदी में जा गिरा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की सूचना मिली तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। बचाए गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि, इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर