Mahakaushal Tines

Durga Visarjan 2025 : दुर्गा विसर्जन के दौरान एक और दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटने से 10 लोगों की मौत

Khandwa Durga Visarjan 2025

Durga Visarjan 2025 : मध्यप्रदेश। उज्जैन के बाद खंडवा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भी माता विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, पंधाना थाना क्षेत्र के पाडल फाटा गांव के पास जमाली में आबना नदी पर बने पुलिया पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जब ट्रॉली नदी में गिरी तो कई लोग उसमें सवार थे। इस घटना में 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुछ लोग लापता भी हैं। कुछ लोगों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना शाम करीब 5 बजे हुई। माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रॉली में बच्चे और महिलाएं ट्रॉली में सवार थे। नदी के तेज बहाव में कुछ लोग बह गए। इसके चलते रेस्क्यू अभियान में कठिनाई का सामना भी करना पड़ा। हादसे की वजह ट्रॉली का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ की यूनिट बचाव अभियान में जुटी है। कुछ 5 शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। जो लोग अब तक लापता हैं उनके परिजन परेशान हैं। कलेक्टर ने गोताखोरों और ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने का आदेश दिया है। लापता लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर