मध्यप्रदेश। AIIMS भोपाल से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यहां लम्बे समय से प्लाज्मा यूनिट्स गायब हो रहे थे। इस चोरी का राज सीसीटीवी ने खोल दिया है।
सीसीटीवी खंगालने पर जानकारी सामने आई कि, इस चोरी के पीछे आउटसोर्स कर्मचारी का हाथ था। आउटसोर्स कर्मचारी अज्ञात व्यक्ति को प्लाज्मा यूनिट्स सौंपते हुए दिखाई दे रहा था।
प्राथमिक जांच के अनुसार, एक कर्मचारी ब्लड के अंदर गया और प्लाज्मा यूनिट उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति को देते हुए पाया गया। इस वारदात के सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ब्लड बैंक से प्लाजमा की चोरी करके ऊँची कीमत पर बेचने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन सक्ते में आ गया है। बैंक इंचार्ज डॉ. ज्ञानेंद्र प्रसाद की शिकायत पर बागसेवनिया थाने में मामाल दर्ज किया गया है।