Mata Kali Viral Video : मध्यप्रदेश। एमपी में माता विसर्जन के दौरान कई दुर्घटनाएं हुई। ऐसी ही दुर्घटना की एक खबर राजगढ़ से सामने आई है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन पलट गई। इसके चलते मां काली की प्रतिमा भी खंडित हो गई। सोशल मीडिया पर राजगढ़ का वीडियो वायरल है।
बताया जा रहा है कि, मोईली कला गांव में अचानक से क्रेन पलट गई। जिसके बाद माता काली की प्रतिमा जमीन पर गिरकर खंडित हो गई। मौके पर मौजूद ने जैसे ही प्रतिमा को गिरते देखा चारों ओर चीख पुकार मच गई। करें में बैठे ड्राइवर को हलकी चोट आई है।
मामला गुरुवार का है। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा क्रेन का इंतजाम किया गया था। हालांकि क्रेन के पलटने से मूर्ति खंडित हो गई लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।