Mahakaushal Tines

MP News : बाढ़ प्रभावित और पीला मोजेक फसल प्रभावित किसानों को मिली 653.34 करोड़ से अधिक की राहत राशि

MP News : बाढ़ प्रभावित और पीला मोजेक फसल प्रभावित किसानों को मिली 653.34 करोड़ से अधिक की राहत राशि

MP News : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (3 अक्टूबर) निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के 13 जिलों के बाढ़ प्रभावित और पीला मोजेक फसल प्रभावित किसानों को ₹653.34 करोड़ से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने अलग – अलग जिलों के किसानों से संवाद करते हुए कहा कि, सरकार उनके साथ खड़ी है।

अलग – अलग जिलों के किसानों से संवाद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा – भावान्तर योजना के माध्यम से किसानों को ₹1000 भी देना होगा, तो सरकार देगी। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं। मंडी में जाकर पंजीयन करवाइए। इसका पैसा 15 दिन के मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर