Jabalpur Accident : मध्यप्रदेश। जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लम्हेटा बाईपास बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के चलते एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई। हादसा हाइवा की तेज रफ़्तार के चलते हुआ।
महिला और उसकी बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया –
बताया जा रहा है कि, जो व्यक्ति बाइक चला रहा था उसे गंभीर चोट आई है। नजदीकी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, महिला और उसकी बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए –
जानकारी के अनुसार यह परिवार किसी काम से घर लौट रहा था। तभी हाइवा चालक की लापरवाही के कारण हादसा हो गया। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीर मदद के लिए आगे आए लेकिन महिला और उसकी बच्ची बच नहीं पाए।
वाहन चालक फरार –
आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्म कायम कर जांच की जा रही है। ट्रक ड्राइवर की भी तलाश जारी है।