Mahakaushal Tines

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव में दमखम दिखाएंगे मोहन यादव

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव में दमखम दिखाएंगे मोहन यादव

Bihar Elections 2025 : मध्यप्रदेश। यूं तो हर चुनाव भाजपा के लिए युद्ध जैसा है लेकिन इस बार का बिहार चुनाव कुछ ज्यादा ही खास है। मतदान की तारीख का ऐलान हो गया है और राज्य में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कस ली है। कोई चुनावी मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशी और जातीय समीकरण में लगा है तो कोई प्रचारकों की लिस्ट तैयार करने में। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है।

‘यादवों’ का बड़ा चेहरा मोहन यादव –

सीएम डॉ. मोहन यादव बिहार चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्हें यादव बाहुल्य सीटों में प्रचार के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भाजपा आलाकमान मोहन यादव को बिहार में यादव चेहरे के रूप में यूज करने वाली है। इसके पहले वे 14 सितम्बर को बिहार में यादव समाज के सम्मलेन में शामिल हुए थे।

कई मंत्रियों और सांसदों को मिलेगी जिम्मेदारी –

माना जा रहा है कि, दीपावली के बाद सीएम मोहन यादव का शेड्यूल पता चल पाएगा।
सीएम यादव के अलावा डॉ महेंद्र सिंह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को भी बिहार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कई मंत्रियों और सांसदों को भी बिहार में प्रचार के लिए भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर