Bihar Elections BJP First List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेनू देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी. भाजपा नेता गायत्री देवी परिहार से, नीरज कुमार सिंह बब्लू छातापुर से, तारकिशोर प्रसाद कटिहार से, मंगल पांडे सीवान से, डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन से चुनाव लड़ेंगे।