Mahakaushal Tines

Baba Mahakal Mandir : जीत की कामना के साथ बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Baba Mahakal Mandir : जीत की कामना के साथ बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

मध्यप्रदेश। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women cricket team) की खिलाड़ियां बुधवार तड़के 4 बजे उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर (Baba Mahakal Mandir) पहुंचीं। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित बाकी खिलाड़ियां और कोचिंग स्टाफ ने भस्म आरती के दर्शन किए।

हर मैच में बेहतर प्रदर्शन और जीत की प्रार्थना :

दो दिन पहले टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी यहां आए थे। उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत और टीम के शानदार खेल के लिए भगवान महाकाल को धन्यवाद दिया था। महिला टीम भी विदेशी मैदानों पर अच्छा कर रही है। सभी ने हर मैच में बेहतर प्रदर्शन और जीत की प्रार्थना की।

भस्म आरती का खास महत्व :

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ महाकाल मंदिर में ही भस्म आरती होती है। सुबह के इस दर्शन के लिए विदेशी भी उज्जैन आते हैं। आरती में भगवान को भस्म से स्नान कराया जाता है। पुजारी आरती करते हैं, फिर दर्शन शुरू हो जाते हैं। यह सिलसिला रात की शयन आरती तक चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर