Mahakaushal Tines

Jabalpur News : विजयनगर चौपाटी पर बुलडोजर चला, संचालकों ने की सड़क जाम

Jabalpur News : विजयनगर चौपाटी पर बुलडोजर चला

Jabalpur News : मध्यप्रदेश। जबलपुर के विजयनगर में सड़क किनारे बसी चौपाटी को अवैध बताते हुए नगर निगम ने शुक्रवार सुबह हटाने का काम शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बुलडोजर लगाकर खान-पान स्टॉल हटाए और शेड तोड़ने लगे।

इस पर चौपाटी चलाने वालों ने विरोध में सड़क पर धरना दे दिया और कुछ देर के लिए रास्ता रोक लिया। पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया और दो घंटे का समय दिया। कहा कि खुद सामान साफ कर लें, वरना कार्रवाई में नुकसान हो सकता है।

समय खत्म होते ही नगर निगम ने घोषणा की और काम फिर शुरू कर दिया। यह चौपाटी करीब 20 साल पुरानी है। पहले नगर निगम ने नजरअंदाज किया था, अब अचानक कार्रवाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर