Mahakaushal Times

Viral Video : UPI फेल होने पर वेंडर ने यात्री का कॉलर पकड़ा, घड़ी भी उतरवाकर ले ली

Viral Video : UPI फेल होने पर वेंडर ने यात्री का कॉलर पकड़ा

Viral Video : मध्यप्रदेश। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ बदतमीजी की घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर समोसा खरीदने वाले यात्री का UPI पेमेंट फेल हो गया। ट्रेन चलने लगी तो वह प्लेटफॉर्म छोड़ने लगा, लेकिन वेंडर ने उसका कॉलर पकड़ लिया। फिर जबरन कलाई से महंगी घड़ी उतरवा ली। पूरी वारदात 34 सेकंड के वीडियो में रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।

कॉलर पकड़कर ट्रेन में चढ़ने न दिया :

प्लेटफॉर्म 5 पर समोसा बेचने वाले वेंडर ने पेमेंट न होने पर यात्री से गाली-गलौज की। वीडियो में दिखा कि ट्रेन धीरे-धीरे खिसक रही है। यात्री बिना सामान लिए जाने को तैयार हुआ, तो वेंडर ने रोक लिया। कॉलर पकड़कर ट्रेन में चढ़ने न दिया और घड़ी छीन ली। वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने संज्ञान लिया। जबलपुर डिविजनल रेल मैनेजर ने वेंडर पर कार्रवाई के आदेश दिए।

रेलवे सुरक्षा और वेंडरों की व्यवस्था पर सवाल :

यह वीडियो X पर ‘ऑनेस्ट क्रिकेट लवर’ नामक यूजर ने पोस्ट किया। इसमें साफ दिखा कि वेंडर यात्री को जबरन पैसे देने को मजबूर कर रहा। लोगों को देखकर गुस्सा भड़क गया। रेलवे सुरक्षा और वेंडरों की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर