Mahakaushal Times

Coldrif Syrup Scandal : कंपनी मालिक रंगनाथन न्यायिक हिरासत पर, 24 बच्चों की मौत पर अदालत सख्त

MP Cough Syrup Scam

Coldrif Syrup Scandal : मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन (Ranganathan Govindan) को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए कांचीपुरम ले जाकर 10 दिन की पुलिस हिरासत में रखा था।

एसआईटी प्रमुख जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि हिरासत खत्म होने पर रंगनाथन को परासिया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम गुर्जर के पास पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, सिरप लिखाने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी, उनके भतीजे व थोक विक्रेता राजेश सोनी और डॉक्टर की पत्नी के मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट सौरभ जैन पहले से जेल में हैं।

कोल्ड्रिफ सिरप पीने से किडनी फेल

जांच में पाया गया कि छिंदवाड़ा व आसपास के जिलों में कम से कम 24 बच्चों को कोल्ड्रिफ सिरप पीने से किडनी फेल हो गई और मौत हो गई। सिरप में जहर मिला था। एसआईटी प्रमुख ने कहा कि कंपनी की फैक्ट्री सील कर दी गई है।

राज्य औषधि नियंत्रक का तबादला

इससे पहले राज्य सरकार ने मौतों के मामले में दो औषधि निरीक्षकों व एफडीए के एक उप निदेशक को निलंबित किया। राज्य औषधि नियंत्रक का तबादला भी हो गया। स्थानीय अदालत ने डॉक्टर सोनी की जमानत खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर