Chhindwara Syrup Scandal : मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा के जहरीले सिरप से हुई मौतों और बैतूल की घटनाओं के बाद सरकार ने कड़े कदम उठाने का प्लान बनाया है। अब हर जिले में दवाओं की तलाशी ली जाएगी। इसके लिए केंद्र को 211 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
दवाओं में मिलावट पकड़ने के लिए सूक्ष्म स्तर पर जांच का इंतजाम होगा। पूरे सिस्टम को बेहतर बनाने का खाका तैयार किया गया। जिलों में मोबाइल लैब से तपास होगी। इस बदलाव पर 211 करोड़ खर्च होंगे।
प्रस्ताव राज्य औषधि सुरक्षा योजना (SSDRS 2.0) के तहत भेजा गया। पहले जांच सिर्फ भोपाल, इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर तक होती थी। अब हर जिले में ड्रग इंस्पेक्टर का अलग दफ्तर बनेगा, इसके लिए 110 करोड़ का बजट है। 50 करोड़ से चारों राज्य दवा लैबों को मजबूत किया जाएगा।