सोमवार का महत्व
सोमवार को ‘सोम’ यानी चंद्रमा का दिन कहा जाता है, और चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इसलिए यह दिन मानसिक शांति, संयम और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पूजा करने से-
मन शांत रहता है
विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं
परिवार में सुख-शांति बढ़ती है
आर्थिक परेशानियां कम होती हैं
सोमवार को शिव पूजा करने के लिए आप यह आसान विधि अपना सकते हैं-
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ (सफेद या पीले) वस्त्र पहनें
घर में शिवलिंग स्थापित करें या मंदिर जाएं
गंगाजल या साफ जल से शिवलिंग का अभिषेक करें
इसके बाद पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से स्नान कराएं
फिर पुनः स्वच्छ जल से अभिषेक करें
बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भांग, चावल और सफेद फूल अर्पित करें
फल, मिठाई, मिश्री या गुड़ का भोग लगाएं
घी का दीपक जलाएं
रुद्राक्ष माला से “ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें
अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें
पूजा का सही सम
प्रदोष काल: सूर्यास्त से पहले और बाद का समय (लगभग शाम 5:30–7:30 बजे)
प्रदोष काल में पूजा करने से विशेष फल मिलता है क्योंकि इस समय शिवजी भक्तों की पुकार शीघ्र सुनते हैं।
क्या बिल्कुल नहीं करें
तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांस, शराब) का सेवन न करें
क्रोध, झूठ और निंदा से दूर रहें
काले कपड़े पहनने से बचें
टूटा बेलपत्र या सूखे फूल न चढ़ाएं
लोहे के बर्तन से अभिषेक न करें
आलस्य और दिन में सोने से बचें
ब्रह्मचर्य का पालन करें
पूजा में जल्दबाजी न करें
अगर आप श्रद्धा और नियम के साथ सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। नियमित व्रत और पूजा से सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खुलता है।