Mahakaushal Times

Bhavantar Yojana : 24 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी शुरू, किसानों को सीधे बैंक में मिलेगा पैसा

Bhavantar Yojana : 24 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी शुरू, किसानों को सीधे बैंक में मिलेगा पैसाBhavantar Yojana : 24 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी शुरू, किसानों को सीधे बैंक में मिलेगा पैसा

Bhavantar Yojana : मध्यप्रदेश सरकार की भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीद 24 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो जाएगी। किसान अपनी फसल मंडी या उपमंडी में बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंजीकरण की रसीद और आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। फसल बिकने के बाद बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य के बीच का अंतर सीधे किसानों के बैंक खाते में डाला जाएगा।

इंदौर जिले की सभी सात मुख्य मंडियों और उपमंडियों में खरीद की पूरी तैयारी हो चुकी है। लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी, संयोगितागंज, महू, गोतमपुरा, देपालपुर, सांवेर और चंद्रावतीगंज में सोयाबीन की खरीद होगी। यह काम 15 जनवरी तक चलेगा। अंतर की राशि फसल बिक्री के 15 दिनों के अंदर खाते में पहुंचाने का लक्ष्य है।

उप संचालक कृषि सीएल केवड़ा ने बताया कि जिले में 46,061 किसानों ने पंजीकरण कराया है। संभाग के आठ जिलों में कुल 1.45 लाख किसान योजना से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर