Mahakaushal Times

MP Weather Update : दक्षिणी सिस्टम से 27 अक्टूबर तक हल्की बरसात का दौर

MP Weather Update

MP Weather Update : मध्यदेश में पिछले 24 घंटों में धार, सतना सहित नौ जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल समेत कई जगहों पर बादल छाए रहे। दक्षिण भारत के निम्न दाब क्षेत्र का असर यहां दिख रहा है। यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में इसका प्रभाव और तेज होगा। 25 से 27 अक्टूबर तक आधे से ज्यादा इलाकों में हल्की वर्षा, गरज-चमक व आंधी की आशंका है।

शुक्रवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा व पांढुर्णा में हल्की बरसात हो सकती है। पिछले 24 घंटों में अशोकनगर, छतरपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सतना, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी व धार में वर्षा रिकॉर्ड हुई।

गुरुवार को भोपाल में बादल छाए रहने से दिन का तापमान 31.9 डिग्री रहा। इंदौर में 32, उज्जैन में 34, ग्वालियर में 33.8 व जबलपुर में 31.9 डिग्री नापा गया। बैतूल, गुना, खंडवा, शिवपुरी, दमोह, रीवा, सतना, सीधी व उमरिया में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा। रात का पारा ऊपर-नीचे हो रहा है, इसलिए ठंड अभी महसूस नहीं हो रही।

विभाग का कहना है कि नवंबर से ठंड तेज शुरू होगी, जो जनवरी तक चलेगी। फरवरी तक भी असर रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, 2010 के बाद यह सबसे सख्त सर्दी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय रहेंगे, सामान्य से ज्यादा बारिश संभव है। आईएमडी ने ला-नीना की स्थिति की पुष्टि की है।

मानसून 16 जून को आया और 13 अक्टूबर को विदा हुआ, यानी 3 महीने 28 दिन चला। फिर भी छिटपुट बरसात जारी है। इस बार मानसून की अच्छी विदाई हुई। भोपाल व ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई। गुना में सबसे अधिक 65.7 इंच बरसी, श्योपुर में 216% का रिकॉर्ड बना। शाजापुर में सबसे कम 28.9 इंच (81%) हुई, जो कमी की श्रेणी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर