Mahakaushal Times

Jabalpur News : 13 साल के किशोर ने पड़ोस की 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

MP Rape Case

Jabalpur News : मध्यप्रदेश। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले 13 साल के किशोर ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। दोनों परिवार न सिर्फ पड़ोसी हैं, बल्कि रिश्तेदार भी हैं। यह वारदात करीब 15 दिन पहले हुई थी।

पीड़िता ने घटना के बाद परिजनों को बता दिया था। लेकिन किशोर के परिवार ने गलती मान ली और रिश्तेदारी का हवाला देकर पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत न करने की चेतावनी दी। परिजन चुप रह गए। फिर दीवाली पर बच्ची की बुआ घर आई। बुआ को पूरी बात पता चली तो उसने जोर दिया कि रिपोर्ट जरूर लिखवाओ। इसके बाद बुआ ने पीड़िता व उसके परिवार को लेकर गढ़ा थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

गढ़ा सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि किशोर ने बच्ची को अकेला पाकर दुराचार किया। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपी किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर