Mahakaushal Times

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 घायल; जांच जारी


नई दिल्ली। चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में सोमवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हो गए हैं।लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुए इस धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक हुए विस्फोट से मची तबाही
जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कारणों की जांच जारी
फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी अन्य वजह से हुआ।

यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध घायलअमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास सोमवार को गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।

कैसे हुई घटना
सीक्रेट सर्विस के अनुसार, गश्त के दौरान सुरक्षा एजेंट्स ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार के साथ देखा। रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एजेंट्स ने गोली चलाई और उसे घायल कर दिया।

एक नाबालिग भी घायल
इस घटना में एक नाबालिग के घायल होने की भी पुष्टि हुई है, हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

इलाके में हाई अलर्ट
घटना के समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला कुछ ही देर पहले उस इलाके से गुजर चुका था। इसके बाद व्हाइट हाउस परिसर को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के मकसद का पता लगाने में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर