Mahakaushal Times

Jabalpur News : प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भाई-भाभी की कर दी बेरहमी से हत्या

MP Crime News

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रॉपर्टी के लालच में एक भाई ने अपने भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दीकोरी दफाई इलाके की है। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई।

आरोपी बबलू चौधरी और उसके बड़े भाई संजय चौधरी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि बबलू ने धारदार हथियार से संजय और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां खून से सने शवों का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बबलू की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रॉपर्टी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर