Mahakaushal Times

Bhind News : हथियार तस्कर गिरोह का भांडाफोड़, 12 देशी कट्टे व मशीनें जब्त

Bhind News : हथियार तस्कर गिरोह का भांडाफोड़, 12 देशी कट्टे व मशीनें जब्त

Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मौ थाना क्षेत्र के रूपावई गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी में हुई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की खास टीम ने देर रात दबिश दी। आरोपी उत्तर प्रदेश से लोहे की रॉड व अन्य सामान लाकर भिंड पहुंचे थे। वे स्थानीय कारीगर से हथियार बनवा रहे थे। छापे में 12 तैयार देशी कट्टे, रॉड, मशीनें व बाकी सामान बरामद हुए। गिरफ्तारों में मुख्य तस्करों के अलावा कारीगर भी है।

पूछताछ से पता चला कि गैंग यूपी के सीमावर्ती इलाकों से कच्चा माल लाता, भिंड में हथियार तैयार करता और दूसरे राज्यों में बेचता था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब गैंग के बाकी सदस्यों व सप्लाई चेन की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर